{"_id":"60c9e0de8ebc3e7c6b505205","slug":"rail-motor-car-will-run-between-kalka-shimla-from-june-21-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला के बीच 21 जून से दौड़ेगी रेल मोटर कार, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला के बीच 21 जून से दौड़ेगी रेल मोटर कार, अधिसूचना जारी
Wed, 16 Jun 2021 05:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Jun 2021 05:04 PM IST
सार
उत्तर रेलवे ने बीते अप्रैल और मई माह के दौरान कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते इन गाड़ियों को बंद किया था। कालका और शिमला के बीच सिर्फ कालका-शिमला मेल का ही संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन
शिमला रेलवे स्टेशन(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सोमवार से चार ट्रेनों की सेवाएं फिर आरंभ हो जाएंगी। पारदर्शी छत वाली विस्ताडोम ट्रेन, रेल मोटर कार, शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस और कालका-शिमला फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। इसे लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तर रेलवे ने बीते अप्रैल और मई माह के दौरान कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते इन गाड़ियों को बंद किया था।
विज्ञापन
कालका और शिमला के बीच सिर्फ कालका-शिमला मेल का ही संचालन किया जा रहा था। इस ट्रेन में शिमला के लिए सैलानियों की आमद में हुई बढ़ोतरी के बाद रेलवे ने सोमवार से बंद की गई सभी चार गाड़ियों को दोबारा संचालित करने का निर्णय लिया है। मंडल रेल प्रबंधक जीएम सिंह और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबाला हरिमोहन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड के आदेशों पर सोमवार से चार गाड़ियों को रिस्टोर किया जा रहा है।
विज्ञापन
24 अप्रैल को बंद की गई थी विस्ताडोम ट्रेन
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली विस्ताडोम ट्रेन 24 अप्रैल को बंद कर दी गई थी। बीते साल क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर रेलवे ने कालका और शिमला के बीच विस्ताडोम ट्रेन का संचालन शुरू किया था। इसके बाद शिवालिक एक्सप्रेस 1 मई को बंद की गई। 9 मई को रेल मोटर कार और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन