{"_id":"60c9d09a7a093827592167e7","slug":"himachal-news-suresh-bhardwaj-appointed-as-prabhari-for-jubbal-kotkhai-by-election-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बने जुब्बल-कोटखाई विस उपचुनाव प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बने जुब्बल-कोटखाई विस उपचुनाव प्रभारी
Wed, 16 Jun 2021 03:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Jun 2021 03:51 PM IST
सार
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव का प्रभारी पहले से ही उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर को नियुक्त किया जा चुका है। यहां वन मंत्री राकेश पठानिया सह प्रभारी और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित उपचुनाव के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को प्रभारी बनाया गया है। यह फैसला हिमाचल प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप ने लिया है। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को सह प्रभारी बनाया गया है। पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल को समन्वयक का जिम्मा मिला। जुब्बल-कोटखाई में विधायक का पद पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के देहांत से खाली हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में दूसरे दिन कोर ग्रुप की बैठक में बुधवार को इस बारे में निर्णय लिया गया। यह जानकारी बुधवार दोपहर बाद भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला के आशियाना रेस्त्रां में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव का प्रभारी पहले से ही उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर को नियुक्त किया जा चुका है। यहां वन मंत्री राकेश पठानिया सह प्रभारी और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह से मंडी लोकसभा सीट के लिए प्रभारी जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
यहां परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सह प्रभारी और सुंदरनगर के भाजपा विधायक एवं पार्टी महामंत्री राकेश जम्वाल को समन्वयक बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि फतेहपुर में कांग्रेस विधायक रहे सुजान सिंह पठानिया के निधन से विधायक का पद खाली हुआ है, वहीं मंडी में सांसद रामस्वरूप शर्मा की असामयिक मृत्यु से लोकसभा की यह सीट रिक्त हुई है।
विज्ञापन