फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt Teacher union Meeting at chamba

संघ ने उठाई इन शिक्षकों को नियमित करने की मांग

Sat, 03 Nov 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 03 Nov 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
himachal govt Teacher union Meeting at chamba

राजकीय अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को बाथरी में हुई। अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने की। महासचिव नरेश महाजन, वित्त सचिव मुकेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर, कांगड़ा जिला अध्यक्ष नरेश धीमान, शिमला के महावीर कैंथला, हमीरपुर के संजीव ठाकुर, महिला विंग अध्यक्ष कविता बिजलवान सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष इस बैठक में भाग लेने पहुंचे।

विज्ञापन


बैठक में अध्यापक संगठनों को लेकर सरकार की ओर से अपनाई जा रही संरक्षणवाद नीति की आलोचना की गई। सरकार की ओर से स्कूलों में प्री-नर्सरी कक्षाएं शुरू करने का स्वागत किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पुरानी पेंशन स्कीम को जल्द बहाल किया जाए। पैरा, पीटीए और पैट को शीघ्र नियमित किया जाए। परीक्षा परिणामों में पर 25 प्रतिशत की शर्त के आधार पर वेतन वृद्धि को रोकने पर विरोध जताया। डीपीई को प्रवक्ता पीजीटी पदनाम मिले। आउटसोर्स  अध्यापकों को शिक्षा विभाग में समायोजित किया जाए।

विज्ञापन

शिक्षक महासंघ को मिली राष्ट्रीय संबद्धता

himachal govt Teacher union Meeting at chamba

हिमाचल शिक्षक महासंघ को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गेनाइजेशन (एआईएफटीओ) से राष्ट्रीय स्तर पर संबद्धता प्राप्त हो गई है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा ने बताया कि एआईएफटीओ की बीते दिनों हुई राष्ट्रीय समिति की बैठक में हिमाचल शिक्षक महासंघ को सर्वसम्मति से संबद्धता देने का फैसला लिया गया। डॉ. प्रेम शर्मा ने संबद्धता देने के लिए एआईएफटीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार और महासचिव सीएल रोज का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed