{"_id":"589475614f1c1bda22e7ff84","slug":"himachal-govt-present-budget-on-10th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन पेश होगा हिमाचल सरकार का बजट, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन पेश होगा हिमाचल सरकार का बजट, अधिसूचना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 04 Feb 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 10 मार्च को अगले वित्त वर्ष के लिए हिमाचल का बजट पेश करेंगे। हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से शुरू होगा और सात अप्रैल तक चलेगा। सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान कुल 21 बैठकें होंगी। 19 मार्च से 26 मार्च तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 1 मार्च से बारहवीं विधानसभा का 14वां सत्र बुलाया है। साल के इस पहले सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। दस मार्च को मुख्यमंत्री वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने बताया कि सत्र के दौरान दो दिन प्राइवेट मेंबर बिजनेस के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2016-17 का अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने उम्मीद जताई है कि बजट सत्र के दौरान जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों सार्थक चर्चा करेंगे।
विज्ञापन