फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt committed to provide adequate nutrition to mothers and babies: jairam

सरकार माताओं-शिशुओं को पर्याप्त पोषाहार देने को प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Sat, 07 Sep 2019 07:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
himachal govt committed to provide adequate nutrition to mothers and babies: jairam
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में पोषण अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शनिवार को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर नवाजा गया। राजधानी शिमला के होटल ट्रिपल एच में आयोजित कार्यक्रम की मुख्यमंत्री ने अध्यक्षता की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने नवजात शिशुओं, धात्री और गर्भवती महिलाओं को उचित आहार और पोषण उपलब्ध करवाने में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसका श्रेय महिला एवं बाल कल्याण निदेशालय, पंचायतीराज संस्थाओं और धरातल पर क्रियाशील संस्थाओं को प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल के शिमला, ऊना, कांगड़ा और कुल्लू जिलों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान 2018-19 के लिए पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि सरकार ने पिछले डेढ़ वर्ष में समाज के पिछड़े वर्गों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने एक प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निशा सिंह, निदेशक कृतिका कुलहरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पैरा ओलंपिक विजेता विशेष बच्चों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मार्च महीने में अबू धाबी में आयोजित पैरा ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के सात विशेष बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साइकलिंग के लिए ऊना के रघुनाथ सिंह, बिलासपुर के शुभम, एथलेटिक्स में मंडी की निशा धवन, वॉलीबाल के लिए मंडी के विनोद कुमार, मंडी के अभिषेक कुमार, बास्केटबाल  के लिए मंडी के चिराग और पावर लिफ्टिंग के लिए बिलासपुर की पूजा कुमारी को सम्मानित किया। इनके अलावा खिलाड़ी जतिन सूद, कोच राजकुमार, राजेंद्र नाहटा और जमुना देवी को भी पुरस्कृत किया गया।

पोषण अभियान की सफलता पर 11 आईएएस पुरस्कृत

पोषण अभियान की सफलता के लिए सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों को भी सम्मानित किया। इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह, आरडी धीमान, सचिव आरएन बत्ता, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, उपायुक्त ऊना संदीप कुमार, उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति, उपायुक्त कुल्लू डॉ. रिचा वर्मा, निदेशक कृषि राकेश कंवर, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा, निदेशक हंसराज चौहान और विशेष सचिव राजेश शर्मा शामिल रहे।

11 डीपीओ सहित निदेशालय का स्टाफ भी सम्मानित
प्रदेश के 11 जिलों के परियोजना अधिकारियों, निदेशालय के अधिकारियों, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनके अलावा प्रदेश के पांच ब्लाकों झंडूता, मंडी सदर, रामपुर, अंब और धर्मपुर के सीडीपीओ और बीएमओ को भी पुरस्कार दिया गया।
 

13 आंगनबाड़ी केंद्रों के 65 कर्मचारियों को सराहा

सरकार ने पोषण अभियान को फील्ड में सही तरीके से लागू करने के लिए 13 आंगनबाड़ी केंद्रों के 65 कर्मचारियों की सेवाओं को पुरस्कार देकर सराहा। घुमारवीं के रोहिन केंद्र, मेहला (चंबा) के निचला मेहला केंद्र, बिजड़ी के सरयाणा केंद्र, लंबागांव (कांगड़ा) के मरेरा केंद्र, निचार (किन्नौर) के जनी केंद्र, नग्गर (कुल्लू) के पानगन केंद्र, गोहर (मंडी) के शाला दो केंद्र, जुब्बल (शिमला) के बडरुनी केंद्र, नाहन के छोटा चौक केंद्र, कंडाघाट के दलोग केंद्र, गगरेट के पृथीपुर केंद्र, मंडी के फतोह एक केंद्र और कल्पा (किन्नौर) के एक नालू केंद्र को पुरस्कृत किया गया। इन सभी केंद्रों के आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, एएनएम, आंगनबाड़ी हेल्पर और सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed