लिम्का बुक में दर्ज हुआ ये कार्यक्रम, पहली बार हुआ था आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिले के लिए इस प्रकार का पहला प्रयास हुआ है। वहीं, इस बार भी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 26 फरवरी को देव ध्वनि कार्यक्रम पड्डल मैदान में रखा गया है। इसमें इस बार दो हजार से अधिक बजंतरी वाद्ययंत्रों के साथ शिरकत करेंगे।
1806 देवताओं के बजंतरियों ने वाद्ययंत्रों के साथ लिया था भाग
इस बार देव ध्वनि में देवता के साथ चलने वाला झंडा (फल्हरा) भी शामिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देव ध्वनि कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। उधर, उपायुक्त मंडी एवं अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप कदम ने
कहा कि लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स के ओर से देव ध्वनि कार्यक्रम नेशनल रिकॉर्ड में दर्ज होने के प्रमाण पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि इस बार भी शिवरात्रि में देव ध्वनि कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने देव ध्वनि को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज होने के लिए देव समाज को बधाई दी।