{"_id":"5faabb1870484332fb01a6c6","slug":"himachal-congress-will-send-tea-leaves-with-100-grams-of-sugar-to-cm-and-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम और मंत्रियों को 100 ग्राम चीनी के साथ चाय पत्ती भेजेगी हिमाचल कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम और मंत्रियों को 100 ग्राम चीनी के साथ चाय पत्ती भेजेगी हिमाचल कांग्रेस
Tue, 10 Nov 2020 09:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ाने के बाद अब कांग्रेस ने सौ-सौ ग्राम चीनी देने के फैसले के विरोध में मुख्यमंत्री और सरकार के तमाम मंत्रियों को सौ-सौ ग्राम चीनी के अलावा चाय पत्ती भेजने का फैसला लिया है। पांवटा साहिब दून विस क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पांवटा अश्वनी शर्मा ने कहा कि सरकार नाकामियों को छिपाने के हथकंडे अपना रही है। प्रदेश में बिजली, बसों के किराये बढ़ाने के बाद सहकारी डिपुओं में दालें और सामग्री महंगी कर दी गई है।
विज्ञापन
अब मात्र 100 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी अतिरिक्त देने के नाम पर प्रदेश के 11 लाख एपीएल कार्ड धारकों को गुमराह किया जा रहा है। इसलिए सीएम जयराम ठाकुर, खाद्य और आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग समेत सभी मंत्रियों को 100-100 ग्राम चीनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब दिवाली गिफ्ट के रुप में बुधवार को शिमला भेजेगी, साथ ही चाय पत्ती भी भेजी जाएगी। दोनों ने कहा कि सरकार का दिवाली में मात्र 100 ग्राम व्यक्ति को चीनी का तोहफा हास्यास्पद है।
विज्ञापन