Himachal Election: हिमाचल कांग्रेस सुजानपुर से करेगी विधानसभा चुनाव का शंखनाद
हिमाचल कांग्रेस गुरुवार को सुजानपुर चौगान से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। 29 सितंबर को होने वाली जन संकल्प रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल कांग्रेस गुरुवार को सुजानपुर चौगान से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। 29 सितंबर को होने वाली जन संकल्प रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व तेजिंद्र सिंह बिट्टू सहित प्रदेश के आला कांग्रेस नेता व पार्टी के विधायक व पूर्व विधायक शिरकत करेंगे। यह रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है, चूंकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और दो बार के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का यह गृह जिला है।
बंबर को कांग्रेस प्रत्याशी न बनानेके लिए सोनिया गांधी को भेजा पत्र
बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा, पार्टी प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने बंबर ठाकुर को कांग्रेस का प्रत्याशी न बनाने की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया से मांग की है। बंबर ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए इन नेताओं ने एक माह में दूसरी बार शिमला में प्रेस वार्ता कर मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को प्रेस क्लब शिमला में प्रेस वार्ता में तिलक राज शर्मा, संदीप सांख्यान ने कहा कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले हैं। चुनाव आयोग में जमा करवाए गए हलफनामों में भी बंबर ने गलत जानकारी दी है। उन्होंने बंबर के बैंक खातों की भी जांच करवाने की मांग की है। इन नेताओं ने कहा कि बंबर ठाकुर जैसे आपराधिक छवि के व्यक्ति को पार्टी का प्रत्याशी नहीं बनाना चाहिए।