फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress incharge rajni patil statement over evm issue

ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से कराएं सभी चुनाव: पाटिल

Mon, 10 Jun 2019 09:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jun 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
himachal congress incharge rajni patil statement over evm issue
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से नहीं, बैलेट पेपर से ही सभी चुनाव कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भी बैलेट पेपर से चुनाव कराए गए हैं, वहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आशंका जताई कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने प्रचंड बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है, उससे ईवीएम सवालों के घेरे में हैं। 

विज्ञापन


राजीव भवन में सोमवार को बैठक में हिस्सा लेने से पहले पाटिल पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उनसे जब पूछा गया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के पीछे क्या कारण रहे? इस पर उन्होंने कहा कि यही कारण जानने के लिए उन्होंने पार्टी के चारों प्रत्याशियों को शिमला में रिपोर्ट जमा करने को बुलाया है। इनसे पूछा जा रहा है कि  चुनाव में हार किन कारणों से हुई और भविष्य में क्या कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन


इसी तरह से कांग्रेस के सभी विधायकों को भी शिमला बुलाया गया है। इनसे भी पूछा जाएगा कि एक साल बाद ऐसा क्या हो गया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ गया। पाटिल ने कहा कि हार के कारणों को जानने के लिए ही राजीव भवन में मंथन किया जा रहा है ताकि भविष्य में इन कारणों को ध्यान में रखकर आगामी चुनाव लड़े जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी पाटिल की दो घंटे फ्लाइट लेट, शिमला के जाम ने छुड़ाए पसीने

himachal congress incharge rajni patil statement over evm issue

पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के शिमला दौरे से हिमाचल कांग्रेस के नेताओं के पसीने छूट रहे थे कि उनसे पूछा जाएगा कि लोकसभा चुनाव में हार किन करणों से हुई? कई नेता प्रभारी का सोमवार को राजीव भवन शिमला में बेसब्री से इंतजार कर थे।

प्रभारी रजनी दिल्ली से चंडीगढ़ दो घंटे देरी से पहुंच पाई। फ्लाइट में देरी के बाद प्रभारी रजनी पाटिल चंडीगढ़ से शिमला के लिए कार से रवाना हुईं। हिमाचल की सीमा में आते ही उनका सामना ट्रैफिक जाम से हुआ।

साढ़े 12 बजे पहले चरण की बैठक लोकसभा चुनाव के चारों कांग्रेस प्रत्याशियों से होनी थी। इसके बाद 4:30 बजे विधायकों की बैठक होनी थी। जैसे-तैसे पाटिल ने शिमला की सीमा में प्रवेश किया तो इसके बाद 103 टनल से लेकर राजीव भवन तक आने में पसीने छूट गए।

राजीव भवन में कांग्रेस नेता इंतजार करते रहे कि प्रभारी कब आएंगे। जैसे ही 5:15 बजे प्रभारी ने राजीव भवन की  पार्किंग में प्रवेश किया और कांग्रेसी नेताओं ने गुलदस्ते सौंपे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में प्रभारी रजनी पाटिल और अन्य स्टार प्रचारक हेलीकाप्टर से ही शिमला और अन्य क्षेत्रों में पहुंचती रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed