{"_id":"5b9515ba867a557f70415fc1","slug":"himachal-congress-called-for-bharat-bandh-and-rajni-patil-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद कर विरोध करेगी कांग्रेस: पाटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद कर विरोध करेगी कांग्रेस: पाटिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद कर कांग्रेस अपना कड़ा विरोध दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से कई तरह के वादे किए थे और इनके बूते नारा दिया था कि अबकी बार मोदी सरकार।
विज्ञापन
देश के लोगों पर महंगाई थोपी जाती रही। देश में तेल की कीमतें आसमान छूूने लगी हैं और रसोई गैस भी लगातार महंगी की जा रही है। मोदी सरकार ने सत्ता पर आने के बाद आम जनता को कोई राहत नहीं दी।
विज्ञापन
पाटिल ने रविवार को यहां प्रेस सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का नारा यही रहेगा कि अबकी बार, आपकी कहीं न हो सरकार। भाजपा को जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस महंगी हो रही है और देश के 21 राज्यों में भाजपा सरकारें वैट कम नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वैट कम करने के लिए कांग्रेस सरकारों को आदेश दिए जा चुके हैं।
उनका कहना है कि पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक गहलोत और अहमद पटेल ने बताया कि अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ वार्ता करके कांग्रेस समर्थन जुटा रही है और अन्य दलों से भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान सहित पार्टी के विधायक और अन्य नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।