फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP organization booth level election dates announced

हिमाचल भाजपा संगठन के बूथ स्तर चुनाव की तिथियां घोषित, बैठक में लिया फैसला

Sat, 07 Sep 2019 09:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP organization booth level election dates announced
शिमला में भाजपा की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल भाजपा संगठन के बूथ स्तर के चुनाव 21 से 30 सितंबर के बीच आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा के राज्य प्रभारी मंगल पांडे ने शनिवार को शिमला में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें ये तिथियां घोषित होने के बाद प्रभारी ने चुनावी तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। संगठनात्मक चुनाव के बाद ही हिमाचल भाजपा की कमान भी बदल जाएगी। 

विज्ञापन


हिमाचल में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी रामस्वरूप शर्मा ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे को जानकारी दी कि 21 से 30 सितंबर तक बूथ समितियों के चुनाव होंगे। मंडलों के चुनाव अधिकारियों की नियुक्तियां दो-तीन दिन में होंगी। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव केंद्रीय समय सारिणी के अनुरूप पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस पर प्रभारी ने भी राज्य में संगठनात्मक चुनाव को उचित ढंग से अंजाम देने के लिए उपयुक्त तैयारियां करने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन

भाजपा में  9,05,325 नए लोग बने पार्टी के सदस्य, कुल 22 लाख सदस्य बने  

Himachal BJP organization booth level election dates announced

भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने सदस्यता अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 9,05,325 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें से 5,04,940 ने ऑनलाइन और 4,00,385 लोगों ने ऑफलाइन सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर मंडल पर 1000 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य तय है।

सभी मंडल तय लक्ष्य को प्राप्त करने को अग्रसर हैं। पार्टी की पुरानी सदस्यता 13 लाख है और नए 9 लाख सदस्यों को मिलाकर प्रदेश में पार्टी के कुल 22 लाख सदस्य बन चुके हैं। 11 से 15 सितंबर तक प्राथमिक व सक्त्रिस्य सदस्यता पंजीकृत होगी। 16 से 20 सितंबर तक इसका सत्यापन किया जाएगा।

पांडे ने जयराम ठाकुर सरकार की पीठ थपथपाई 

Himachal BJP organization booth level election dates announced

प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि छोटे से प्रदेश में 9 लाख नए सदस्य बनाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और सदस्यता का क्रम अभी जारी है और यह आंकड़ा 10 लाख तक पहुंच सकता है। मंगल पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले 69 प्रतिशत से अधिक मिले वोट इस बात को दर्शाते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ा वर्ग और महिला समाज की चिंता की है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर की सरकार समाज के कल्याण के प्रति अग्रसर है और सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed