फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Arajpatrit Karamchari Mahasangh Election Meeting in Shimla

महासंघ संसद ही तय करेगी किसके हाथ में रहेगी कमान

Mon, 10 Sep 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Sep 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Himachal Arajpatrit Karamchari Mahasangh Election Meeting in Shimla

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कमान किसके हाथ होगी यह महासंघ की संसद ही तय करेगी। महासंघ के फेडरल हाउस में इसका एलान किया गया। एक माह के भीतर महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। महासंघ नेता विनोद कुमार की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय स्टैंडिंग कमेटी गठित करने का फैसला भी फेडरल हाउस ने लिया है।

विज्ञापन


इस कमेटी का काम अन्य संगठनों के नेताओं के साथ वार्ता कर महासंघ को मजबूत बनाना होगा। रविवार को यहां महासंघ फेडरल हाउस की बैठक तदर्थ कमेटी के संयोजक विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर से दस जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू, शिमला, हमीरपुर, सिरमौर, सोलन के अध्यक्ष और महासचिव शिमला में जुटे।
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त प्रमुख विभागीय संघों के अध्यक्ष भी फेडरल हाउस में पहुंचे। फेडरल हाउस के बाद विनोद कुमार ने कहा कि अराजपत्रित महासंघ फेडरल हाउस में कई अहम फैसले लिए गए हैं। एक माह के भीतर महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले महासंघ की मजबूती के लिए 11 सदस्यीय कमेटी अन्य कर्मचारी संगठनों के नेताओं से साथ विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महासंघ के कमान किसके हाथ में रहेगी, यह महासंघ संसद ही तय करेगी।


पिछले दिनों स्वयंभू नेताओं ने सरकार और कर्मचारी वर्ग के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास किया। ऐसे षड्यंत्रों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। संयोजक विनोद ने कहा कि किसी प्रायोजित नेता के साथ संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक नहीं होने दी जाएगी। जैसा पिछले कई सालों से होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed