फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hike in salary of pta teachers in himachal

पीटीए शिक्षकों का वेतन बढ़ा, सरकार ने 118 नर्सों को किया रेगुलर

Tue, 04 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
hike in salary of pta teachers in himachal

अनुबंध पर आने से छूट गए पीटीए शिक्षकों के मानदेय में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने मानदेय में बढ़ोतरी करने की अधिसूचना जारी कर दी है। पीटीए की ग्रांट को सरकार ने बढ़ा दिया है। पीटीए के तहत नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर को अब 26,100 रुपये का मासिक मानदेय मिलेगा।

विज्ञापन


पीजीटी को 17,650 रुपये, डीपीई और टीजीटी को 16,600 और सीएंडवी शिक्षकों को 15,900 रुपये का फिक्स मानदेय मिलेगा। पीटीए शिक्षक बीते काफी समय से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। बीते माह हुई कैबिनेट की बैठक में पीटीए शिक्षकों को दी जाने वाली ग्रांट को बढ़ाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन


अधिसूचना जारी होने से इन शिक्षकों को अब अनुबंध पर तैनात शिक्षकों के बराबर मानदेय मिलेगा। पीटीए शिक्षक सरकार से कंडीशनल कांट्रेक्ट की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने इन्हें कंडीशनल कांट्रेक्ट पर लाने से हालांकि इंकार कर दिया था। इसके अलावा सरकार ने पीटीए शिक्षकों को 135 दिनों का मातृत्व अवकाश देने का निर्णय भी लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने रेगुलर की 118 नर्सें

hike in salary of pta teachers in himachal
हिमाचल प्रदेश सरकार

हिमाचल सरकार ने 118 नर्सों को रेगुलर कर दिया है। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इनके नियमितीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। ये वे नर्सें हैं, जिनकी भर्ती आरकेएस के माध्यम से की गई थी और बाद में अनुबंध पर लाया गया था।

इनका अनुबंध का तीन साल का कार्यकाल पूरा होते ही हिमाचल सरकार ने इन्हें नियमित कर दिया है। ये स्टाफ नर्सें पहले से तय पदों पर ही तैनात होंगी। 

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. बलदेव कुमार ने आदेश जारी किए हैं कि अगर किन्हीं कारणों से कुछ नर्सों को पदोन्नति नहीं मिल पाई होगी तो उनके मामले अलग से देखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed