हिमाचल: ज्यूरी में बादल फटा, भरमौर में पुल बहने से रोकी मणिमहेश यात्रा, 20 हजार श्रद्धालु फंसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैकड़ों गाड़ियां और करीब 20 हजार श्रद्धालु दोनों ओर फंस गए हैं। ज्यूरी की बधाल पंचायत के जंगल में रविवार रात 3.30 बजे बादल फटने से धराली खड्ड में बाढ़ आ गई। सड़क का कलवर्ट बंद होने के कारण मलबा, बड़े-बड़े पत्थर और पेड़ एनएच और रिहायशी इलाके में आ गए।
यह भी पढ़ें: बादल फटने से हाईवे ठप, गाड़ियों को नुकसान, घरों को छोड़ जान बचाने भागे लोग, तस्वीरों में देखें तबाही
इसमें 10 वाहन मलबे में दब गए। एक गाड़ी का कहीं कोई अता-पता नहीं है। लोगों के घरों में मलबा घुस गया। एनएच-5 में कीचड़-पत्थर आने से बंद हो गया जो साढ़े आठ घंटे बाद बहाल हो सका।
लोगों के खेतों और बगीचों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने रात को भागकर जान बचाई। तहसीलदार रामपुर विपन ठाकुर ने बादल फटने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 655 सड़कें अब भी बंद, महिला बही, इस दिन से फिर बारिश के आसार
उधर, रविवार देररात दो बजे मूसलाधार बारिश से चंबा के भरमौर-मणिमहेश मार्ग पर प्रंघाला के पास पुलिया बहने से सड़क बंद हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें: मणिमहेश से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, पांच घायल
पालमपुर-कंडी सड़क बंद, मंद खड्ड उफान पर
यात्रा पर निकले सैकड़ों गाडि़यों में लोग हड़सर में दोनों ओर फंस गए हैं। श्रद्धालुओं को तुन्नूहट्टी, लाहडू, बनीखेत, चंबा और भरमौर में रोक दिया गया है। वहीं, हड़सर की तरफ दस हजार के करीब यात्रा कर वापस लौट रहे श्रद्धालु, दो हजार के करीब छोटे चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों के साथ फंस गए। इनको ठहराने और निकालने के प्रबंध किए जा रहे हैं।
हड़सर में पुल बहने की सूचना मिलने के बाद सोमवार अल सुबह लोनिवि की मशीनरी, कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और वैकल्पिक रास्ता बनाने में जुट गए हैं। अधिशासी अभियंता इंद्र ठाकुर उत्तम ने बताया कि सर्वप्रथम पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए मार्ग खोला जा रहा है। वाहनों के लिए मार्ग भी जल्द खोल दिया जाएगा। दोनों तरफ से जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।
क्रेट वर्क का काम जारी है। एडीएम भरमौर पीपी सिंह मार्ग बहाल न होने तक यात्रा पर रोक लगाई गई है। कांगड़ा जिले में भूस्खलन से पालमपुर-कंडी सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। जिले में भूस्खलन से कई अन्य सड़कें भी बाधित हैं।
भारी बारिश से कांगड़ा जिले की मंद खड्ड भी उफान पर है। गांव के लोगों को जान जोखिम में डालकर खड्ड को पार करना पड़ रहा है। विशेषकर स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू जिले में भी बारिश का कहर जारी है। जिले के कई संपर्क मार्गो पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है।
हिमाचल में इतने दिन खराब रहेगा मौसम
प्रदेश में मंगलवार को भी अनेक स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। पहली सितंबर तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, बिलासपुर में 31.8, सुंदरनगर में 31.4, हमीरपुर में 31.5, कांगड़ा में 30.8, भुंतर-चंबा में 30.4, सोलन में 29.6, नाहन में 29.1, धर्मशाला में 28.6, शिमला में 23.5 और केलांग में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में झमाझम बादल बरसे।
क्षेत्र बारिश (मिलीमीटर में)
बैजनाथ 102
जोगिंद्रनगर 66
पालमपुर 61
भरमौर 45
धर्मशाला 41
रामपुर 21