फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   655 roads blocked in himachal pradesh due to landslides heavy rain

हिमाचल में 655 सड़कें अब भी बंद, महिला बही, इस दिन से फिर बारिश के आसार

Wed, 21 Aug 2019 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 21 Aug 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
655 roads blocked in himachal pradesh due to landslides heavy rain
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मौसम साफ होने के बाद भी यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी है। सूबे में बुधवार को भी 655 सड़कें बंद रहीं। भूस्खलन के चलते मनाली- लेह मार्ग बंद होने से रोहतांग के पास रात को वाहनों में सैकड़ों लोग फंसे रहे। रास्ता बंद होने के कारण लाहौल में फंसे सैलानी अभी नहीं निकल पाए हैं।

विज्ञापन


इसी बीच, नेरवा में फंसी स्कूली छात्राओं को बुधवार को निकाल लिया, लेकिन कुपवी में खेल प्रतियोगिता के लिए गए 40 स्कूली बच्चे अभी भी फंसे हुए हैं। आनी में खड्ड में बहने से एक महिला की मौत हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 24 से 27 अगस्त तक फिर से बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन

मौसम खुलने के बाद प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ीं

655 roads blocked in himachal pradesh due to landslides heavy rain

मौसम खुलने के बाद प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुल्लू-मनाली सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद है। मढ़ी के पास मंगलवार को भूस्खलन से बंद पड़ा मनाली-लेह मार्ग 36 घंटों बाद कुछ देर के लिए खुलने के बाद फिर अवरुद्ध हो गया है।

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ गया। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन और औट-आनी-सैंज पांच दिनों से बड़े वाहनों के लिए बंद है।

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध है। सड़कें बंद होने के कारण प्रदेश  के विभिन्न इलाकों में अभी भी बसों समेत सैकड़ों वाहन फंसे हैं। लाहौल से कुल्लू की ओर आ रहे मटर और सब्जियों की गाड़ियों भी दो दिनों से रोहतांग और इसके आसपास फंसी हैं। 

बहने से महिला की मौत, सुजानपुर में मिला कुल्लू के बच्चे का शव

आनी के बाड़ी में एक महिला खड्ड पार करते पांव फिसलने से खड्ड में बह गई। महिला का शव करीब दो सौ मीटर दूर मिला। बुधवार को ग्रामीणों ने शव खड्ड में देखा। मृतका की पहचान शीतला देवी (22), पत्नी फकीर चंद, गांव शारंबाग, तहसील करसोग, जिला मंडी के रूप में हुई।

उधर, कुल्लू के जिया गांव से लापता बच्चे का शव हमीरपुर के सुजानपुर में ब्यास नदी के किनारे मिला है। शव की पहचान परिजनों ने की है। पुलिस बच्चे का डीएनए विश्लेषण करवाएगी। बच्चे का घर ब्यास के पास है। उसके बाढ़ में बहने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed