फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Cabinet Decisions today: Sukhu govt to undertake massive recruitment drive; approval granted to fill thousa

HP Cabinet Decisions: सुक्खू सरकार करेगी बंपर भर्तियां, 14 हजार पदों को भरने की मंजूरी, जानें 20 बड़े फैसले

Sat, 10 Oct 2026 06:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 06:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल बैठक में विभिन्न विभागों में हजारों पदों को भरने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व बागवानी के लिए भी फैसले लिए गए हैं। जानिए मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

विज्ञापन
HP Cabinet Decisions today: Sukhu govt to undertake massive recruitment drive; approval granted to fill thousa
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल बैठक में विभिन्न विभागों में हजारों पदों को भरने की मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चाैहान ने दी।  मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों में करीब 14,000 पदों को भरने की मंजूरी दी है। हर्षवर्धन ने कहा कि आने वाले मार्च महीने तक इन पदों को भर लिया जाएगा। अभी तक हिमाचल सरकार ने करीब 32 हजार नाैकरियां दी हैं। 18 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। आज 14 हजार पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। इस तरह इस साल के अंत तक 50 हजार पदों को भरने का सरकार का लक्ष्य है। बैठक में करीब 200 एजेंडों पर चर्चा हुई और मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

रितु नेगी को भी मिलेगा एक करोड़
एशियन गेम्स में महिला कबड्डी में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली रितु नेगी सहित चारों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल शिक्षकों के 3900 पद भरे जाएंगे
मंत्रिमंडल बैठक में वन रक्षक के 500 पद, सीबीएसई स्कूल शिक्षकों के 3900 पद, नाॅन टीचिंग स्टाॅफ के 900 पद भरने की मंजूरी दी। वनखंडी जू के लिए 57 पद भरे जाएंगे। काॅलेज शिक्षकों के 20 पद भरे जाएंगे।  शिक्षकों के पदों को एलडीआर के माध्यम से भरे जाएंगे। 40 पद रेडियोग्राफर के मंजूरी किए गए हैं।  स्टाफ नर्स के 500 पद मंजूर किए हैं। 40 पद विशेषज्ञ डॉक्टरों के मेडिकल काॅलेज भरे जाएंगे। 10 पद कर एवं राज्य आबकारी में जूनियर सेक्शन अधिकारी के भरे जाएंगे। 20 पद बागवानी विस्तार अधिकारी के मंजूर किए गए हैं। 10 पद बागवानी अधिकारियों के मंजूर किए गए हैं। मंत्रिमंडल ने करूणामूलक आधार पर नाैकरी के मामलों को भी मंजूरी दी। 

विज्ञापन

जल शक्ति विभाग में 4300 पद भरेंगे, लोक निर्माण विभाग में भी होगी भर्ती
मंत्रिमंडल ने जल शक्ति विभाग ने 4300 में विभिन्न श्रेणियों के पद मंजूर किए हैं। 1242 पंप ऑपरेटर, 175 सफाई कर्मी, 1845 पद बेलदार, 344 चाैकीदार, 87 कुक व 40 पद पेरा हेल्पर के पद स्वीकृत किए गए हैं।  172 पद लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के भरे जाएंगे। सहायक अभियंता के 10 पद मंजूर कर भरने की मंजूरी दी। वन विभाग में रेंज अधिकारी के 10 पद भरे जाएंगे। 

एसएमसी शिक्षकों को नियमित किया जाएगा
बचे हुए एसएमसी शिक्षकों को एलडीआर कोटे के तहत नियमित किया जाएगा। टीजीटी व डीपीई को एलडीआर नीति के तहत नियमित किया जाएगा। इसके लिए मंत्रिमंडल ने 700 पदों को मंजूरी दी है। 

विशेष पुलिस अधिकारियों का मानदेय बढ़ाया
शिमला के कोटी में पुलिस पोस्ट खुलेगी। इसके लिए छह पद मंजूर किए गए हैं। सहकारी सभाओं को अब तीन के बजाय छह रुपये प्रति लीटर दूध प्रोत्साहन दिया जाएगा। ट्राउट मच्छली का एमएसपी 20 रुपये निर्धारित किया गया है। सुजानपुर होली मेले को राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिया गया है। 489 विशेष पुलिस अधिकारियों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है।  

होमगार्ड जवानों को कांस्टेबल भर्ती के लिए नहीं देना होगा शारीरिक दक्षता परीक्षा
मंत्रिमंडल ने बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के लिए आपदा राहत पैकेज देने की घोषणा दी। होमगार्ड जवानों को अब पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं देना होगा। मंत्रिमंडल ने शर्तों में छूट देने का फैसला लिया। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया, दिव्यांगों की पेंशन भी बढ़ी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में एक-एक हजार की बढ़ोतरी का फैसला लिया। 100 फीसदी दिव्यांग व्यक्ति को अब 3000 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed