फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   funeral of six family member died in car accident chaila shimla

छैला हादसाः एक साथ जलीं परिवार के 6 सदस्यों की चिताएं

Tue, 15 May 2018 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 15 May 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
funeral of six family member died in car accident chaila shimla

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत थाची नाले में एक साथ परिवार के 6 सदस्यों की चिताएं जलीं। रविवार को छैला के पास हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


उनके बच्चों ने मुखाग्नि दी। सोमवार सुबह करीब 8.33 बजे थाची पंचायत के बघार गांव में एक ही परिवार के 6 शवों को एकसाथ शमशान घाट लाया गया। घर के आंगन में लाल कफन में लिपटे शवों को गांव और बिरादरी के लोग उठाने लगे तो पूरा गांव परिवार के सदस्यों की चीख पुकार से गूंजने लगा।
विज्ञापन


आसपास क्षेत्र से मातम में पहुंचे सैकड़ों लोगों की आंखें भी नम थीं। करीब 9 बजे शवयात्रा थाची नाले में पहुंची। शवों को अंतिम संस्कार के लिए रखा गया। बेटों और बेटी ने शवों को मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मृतक युवक को उसके चाचा ने मुखाग्नि दी

funeral of six family member died in car accident chaila shimla

एक मृतक युवक को उसके चाचा ने मुखाग्नि दी। बीते रविवार को ठियोग से करीब 11 किलोमीटर दूर खोलगली में कार हादसा हुआ था। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई।

हादसे में टेक राम ने तीन बेटे, दो बहुओं और एक पोते को खो दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए थे। सोमवार सुबह इनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed