फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First sawan monday

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में लोगों ने की पूजा

Mon, 19 Jul 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
First sawan monday
दूध और जल से किया बाबा शिव का अभिषेक
विज्ञापन

दोपहर एक बजे के बाद बंद कर दी पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में सावन माह के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बेलपत्र, भांग और फलों प्रसाद चढ़ाया। मिडल बाजार स्थित शिवालय में सुबह से ही भक्त दर्शनों के लिए आते रहे। कोरोना नियमों के तहत मंदिर में पांच मिनट से अधिक किसी को नहीं रुकने दिया।

सुबह दस से दोपहर एक तक ही लोगों को शिवलिंग पूजा की अनुमति दी गई। मंदिर के पुजारी प्रयागराज ने बताया कि इसके बाद मंदिर में शृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी प्रयागराज ने बताया कि इस महीने नाग पंचमी भी आएगी। बारह महीनों में यह महीना अति शुभ होता है, इसलिए भगवान शिव को बेलपत्र, भांग और धतूरा तथा फल चढ़ाया जाएगा। पहले की तरह मंदिरों में गीले प्रसाद का वितरण नहीं होगा। इसके अलावा लिफ्ट, कालीबाड़ी, ढली और विकासनगर स्थित शिवालय में भी भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed