फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire safety awarness camp

Shimla News: मालरोड पर अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू

Sun, 14 Apr 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
fire safety awarness camp
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक मालरोड पर रविवार को अग्निशमन सप्ताह शुरू हुआ। यह अग्निशमन सप्ताह अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें के विषय के साथ 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की। अग्निशमन उपकरणों को चलाने और अग्नि से बचाव की जानकारी दी गई। सार्वजनिक स्थलों और औद्योगिक क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी/ गैर सरकारी कार्यालयों तथा स्थानीय निकायों में जागरुकता के लिए प्रदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 अप्रैल को 1944 को मुंबई में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार, स्थानीय अग्निशमन अधिकारी मनसाराम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed