फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire on DIwali night in shimla

नवबहार में घर में लगी आग, चक्कर में जली कार

Wed, 26 Oct 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fire on DIwali night in shimla
नवबहार में मकान में लगी
विज्ञापन

आग, चक्कर में गाड़ी जली
दिवाली की रात आठ जगह आग की घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में दिवाली की रात आठ जगह छोटी बड़ी आग की घटनाओं में करीब 6 लाख की संपत्ति जल गई। इसमें नवबहार में एक मकान और चक्कर में एक कार जली है।
मंडलीय अग्निशमन अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि शहर के छोटा शिमला अग्निशमन केंद्र में 24 अक्तूबर को रात साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि नवबहार में एक घर में आग लगी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे छोटा शिमला केंद्र के अग्निशमन कर्मियों ने आग को शांत किया। दमकल कर्मियों ने करीब चार लाख की संपत्ति को बचा लिया है। अग्निशमन केंद्र तिलकनगर बालूगंज के तहत लोअर चक्कर में रात करीब 1:41 बजे एक कार में आग लग गई। इसमें कार पूरी तरह से जल गई है। इसमें करीब पांच लाख का नुकसान आंका है। इसके अलावा दिवाली की रात को छोटा शिमला अग्निशमन केंद्र के तहत करीब नौ बजे जंगल में आग लग गई। न्यू शिमला में 9:38 बजे एक मकान की गैलरी में रखे सामान में आग लग गई। इसमें दो हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मालरोड अग्निशमन केंद्र के तहत विकासनगर के एसडीए कांप्लेक्स में 10:05 बजे एक खोखे में आग लगी थी। इसमें दो हजार रुपये का नुकसान आंका है। दिवाली के अगले रोज सुबह करीब नौ बजे सब्जी मंडी में एक दुकान में आग लग गई। मालरोड अग्निशमन केंद्र से पहुंचे बचाव दल ने समय रहते आग को काबू कर लिया। इसमें करीब एक हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed