{"_id":"590373824f1c1b621dc0c475","slug":"fire-in-transport-company-store-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम ट्रांसपोर्ट गोदाम में भड़की आग से करोड़ों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर शाम ट्रांसपोर्ट गोदाम में भड़की आग से करोड़ों का सामान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप एक ट्रांसपोर्ट गोदाम में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। आग के कारण गोदाम में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है। अग्नि कांड में करीब सवा करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
आग से गोदाम के अंदर रखा हुआ कपड़ा, जूते, रेडीमेड कपड़े, मनिहारी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए रवाना हो गई। दमकल विभाग ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अग्निकांड की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक चरणों में आग का कारण गोदाम के साथ एक निर्माणाधीन भवन की छत्त पर हो रही हो रहे वेल्डिंग वर्क की चिंगारियां गिरने से माना जा रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल देर शाम तक नुकसान का आकलन नहीं हो पाया। थाना प्रभारी हमीरपुर कुलदीप कुमार ने कहा की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। शनिवार को परिवार के बयान कलमबद्ध किए जाएंगे और आग के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।