फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fild officer appoint for snowfall

हिमपात के लिए नियुक्तियां की गईं

Thu, 30 Dec 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fild officer appoint for snowfall
डीसी आदित्य नेगी ने जारी की अधिसूचना, शहर के पांच सेक्टरों में देखेंगे व्यवस्थाएं
विज्ञापन

क्रॉसर
लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उठाएंगे कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर अधिकारियों को ड्यूटी लगा दी है। जिला आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष एवं उपायुक्त आदित्य नेगी ने वीरवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।
उन्होंने बताया कि आम लोगों और पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। कहा कि सभी सेक्टरों के अधिकारी बर्फ को हटवाने और कहीं लोग फंस जाएं तो उन्हें रेस्क्यू करवाने का काम संभालेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 2022 तक लागू होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर एक में एसडीएम ग्रामीण बाबू राम शर्मा और नायब तहसीलदार ग्रामीण एचएल गेजटा, एएसपी अभिषेक और अतिरिक्त थाना प्रभारी ढली रंजीत सिंह को नियुक्त किया है। लोनिवि के एसडीओ मशोबरा राजीव कौंडल, एसडीओ जुन्गा गुरमेल चंद और जेई प्रदीप बाली, एमसी के एक्सईएन राजेश ठाकुर, जेई निका राम ठाकुर, वन विभाग के अनिल कुमार सोनी (डीएम) और डीएफओ किशन कुमार, अनीता भारद्वाज, एसडीओ ढली वीर सिंह परमार, एक्सईएन ठियोग पीबी सिंह को संजौली, ढली, कुफरी क्षेत्र और प्रेम प्रकाश एसडीओ ढली को संजौली, ढली, कुफरी, नालदेहरा, मशोबरा, बल्देयां और भट्टाकुफर क्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-2 में संजौली बाईपास, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल, भराड़ी, लौंगवुड, चौड़ा मैदान, एजी ऑफिस, अनाडेल और प्रदेश विश्वविद्यालय का क्षेत्र शामिल हैं। इसमें एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान तथा तहसीलदार ग्रामीण संजीव गुप्ता, एएसपी सिटी विजय कुमार, एसडीओ रवि कौंडल, एसडीओ रवि शोनिक तथा इंजीनियर कमल शर्मा, एसडीओ राजेश ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता निक्का राम ठाकुर, डीएम अनिल कुमार सोनी, डीएफओ किशन कुमार, अनीता भारद्वाज तथा विद्युत बोर्ड के एसडीओ बीएन शर्मा को तैनात किया है।
सेक्टर-3 में टुटीकंडी बाईपास, राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क वाया आईएसबीटी से शोघी, चक्कर, बालूगंज, टुटू, जतोग, नाभा, फागली, खलीनी, बीसीएस, न्यू शिमला, विकास नगर और हीरा नगर शामिल हैं। इसमें एसडीएम शहरी मंजीत शर्मा, डीआरओ संत राम शर्मा, डीएसपी कमल, एसडीओ जतोग प्रदीप गुप्ता, जेई विनय कुमार, एसडीओ राजेश ठाकुर, जेई प्रवीण जिंटा, निका राम ठाकुर, डीएम अनिल कुमार सोनी, डीएफओ किशन कुमार, एसडीओ सीआर वर्मा, एसडीओ शालाघाट संजीव शर्मा और एनएचएआई से डिप्टी मैनेजर सुनील और इंजीनियर कुंजंग हिशे नेगी को तैनात किया है।
सेक्टर-4 में डीसी ऑफिस, विक्ट्री टनल से कार्ट रोड छोटा शिमला तक, ओक ओवर, राज भवन, बेनमोर, यूएस क्लब, जोधा निवास, रिज, हॉली लोज, जाखू, रीच माउंट, रामचंद्रा चैक, केएनएच और हाईकोर्ट का क्षेत्र शामिल है। इसमें एडीएम (प्रोटोकॉल) सचिन कंवल, तहसीलदार शहरी सुमेध शर्मा, एएसपी सुशील कुमार शर्मा, महावीर कश्यप, इंजीनियर राजीव चौहान, जेई जसवंत, एसडीओ गोपेश भेल, प्रवीण जिंटा, सक्षम, राकेश कुमार, डीएम अनिल कुमार सोनी, डीएफओ अनीता भारद्वाज और एसडीओ राकेश कुमार को तैनात किया है।

सेक्टर पांच में इन्हें किया है तैनात
सेक्टर-5 में सचिवालय, छोटा शिमला, नवबहार, ब्रॉकहास्ट, मैहली, कसुम्पटी और पंथाघाटी का क्षेत्र शामिल है। इसमें एडीसी किरण भड़ाना, डीआरडीए संजय भगवती और नायब तहसीलदार शहरी हीराचंद मांटा, डीएसपी सिटी मंगत राम, इंजीनियर रमेश नेगी, रितेश जस्टा, एसडीओ गोपेश भेल, जेई निक्का राम ठाकुर और जोगिंद्र, डीएफओ अनीता भारद्वाज, किशन कुमार और एसडीओ धर्मपाल को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed