सिरमौर: दिल्ली में हाटी समिति ने आरजीआई को सौंपी एथनोग्राफिक रिपोर्ट
केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन शास्त्री, कोषाध्यक्ष अतर सिंह नेगी सबसे पहले दिल्ली में सांसद सुरेश कश्यप से मिले। इस दौरान सांसद को गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने के मामले में प्रदेश जनजातीय विकास विभाग की ओर से की गई एथनोग्राफिक रिपोर्ट भी सौंपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय हाटी समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद सुरेश कश्यप की अगुवाई में दिल्ली में आरजीआई से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनसे जनजातीय विकास विभाग द्वारा किए एथनोग्राफिक सर्वे की रिपोर्ट पर भी चर्चा की। केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन शास्त्री, कोषाध्यक्ष अतर सिंह नेगी सबसे पहले दिल्ली में सांसद सुरेश कश्यप से मिले। इस दौरान सांसद को गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने के मामले में प्रदेश जनजातीय विकास विभाग की ओर से की गई एथनोग्राफिक रिपोर्ट भी सौंपी। इसके बाद वह सांसद सुरेश कश्यप की अगुवाई में आरजीआई विवेक जोशी से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने आरजीआई की आपत्तियों पर प्रदेश सरकार के जनजातीय विकास विभाग की ओर से किए गए एथनोग्राफिक सर्वे की रिपोर्ट पर व्यापक चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने महापंजीयक भारत सरकार (आरजीआई) से आग्रह किया कि उनके कार्यालय द्वारा की गई सभी आपत्तियों का निराकरण हो चुका है। गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने की मांग हाटी समुदाय की यह पांच दशक पुरानी मांग है, उसे पूरा किया जाए ताकि तीन लाख लोगों को न्याय मिल सके। डॉ. अमीचंद कमल और कुंदन शास्त्री ने बताया कि आरजीआई ने आश्वासन दिया कि वह एथनोग्राफिक रिपोर्ट पर तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे और उसके पश्चात केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट देंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही केंद्रीय हाटी समिति का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा से भी मिलेगा। इस मौके पर उपमहापंजीयक (डिप्टी आरजीआई) मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।