{"_id":"659e87ce9fbfdbaa5501f102","slug":"eight-room-two-storey-house-of-four-brothers-in-jagar-village-turned-into-ashes-house-burnt-mandi-mandi-news-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जगार गांव में चार भाइयों का आठ कमरों वाला दो मंजिला मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जगार गांव में चार भाइयों का आठ कमरों वाला दो मंजिला मकान राख
Wed, 10 Jan 2024 05:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Jan 2024 05:35 PM IST
सार
मंडी जिले की थुनाग तहसील की कलहनी पंचायत के जगार गांव में चार भाइयों के आठ कमरों का दो मंजिला संयुक्त मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मंडी में दो मंजिला मकान राख
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की थुनाग तहसील की कलहनी पंचायत के जगार गांव में चार भाइयों के आठ कमरों का दो मंजिला संयुक्त मकान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार थुनाग अमित कलथाइक ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कलहनी पंचायत के जगार गांव के चार भाइयों वेदराम, रोशन लाल, कुंदन लाल और गंगा राम पुत्रगण माघु के स्लेटपोश मकान में सुबह करीब 10:00 बजे अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन
आग फैलते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई और ग्रामीण आग बुझाने घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी की लाइन जोड़कर और बाल्टियां भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन मकान कुछ ही देर में स्वाह हो गया। हल्का पटवारी ने घटनास्थल का दौरा किया और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार थुनाग को भेज दी है। तहसीलदार थुनाग अमित कलथाइक ने बताया कि प्रभावितों को तिरपाल और राहत राशि प्रदान कर दी है। एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पुलिस आग की घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन