{"_id":"5c027894bdec22417e30080c","slug":"earthquake-tremors-felt-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से थर्राया कुल्लू, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से थर्राया कुल्लू, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 01 Dec 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार रात 12 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता जमीन से दस किलोमीटर नीचे 3.8 मापी गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि भूकंप के झटके कुछ सेकंड के लिए ही महसूस किए गए।
विज्ञापन