{"_id":"5895a57c4f1c1bc64fe81859","slug":"earthquake-in-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के कई जिलों में भूकंप के झटके, चंबा में था केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के कई जिलों में भूकंप के झटके, चंबा में था केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 05 Feb 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा और चंबा जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार दोपहर करीब 12:35 बजे 3.5 तीव्रता वाले भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। इन झटकों से कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन चंबा में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
डीसी कार्यालय धर्मशाला के कर्मचारी भी दौड़कर खुली जगह पर पहुंचे। वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुशील ने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा में धौलाधार रेंज में था।
विज्ञापन
उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि कहीं भी नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा रहा है। फिलहाल भूकंप से किसी भी क्षेत्र में नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन