फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctors on pen down strike in himachal pradesh

हिमाचल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, आज भी दो घंटे नहीं देखेंगे मरीज

Sat, 04 Feb 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Feb 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
doctors on pen down strike in himachal pradesh

सरकार के बातचीत के ऑफर के बावजूद प्रदेशभर के करीब 1500 मेडिकल आफिसर दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए। मेडिपर्सन एक्ट लागू करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलनरत डाक्टरों की हड़ताल के पहले ही दिन समूची स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई। स्वास्थ्य विभाग के लाख दावों के बावजूद तीमारदार मरीज दिखाने के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटते नजर आए।

विज्ञापन


प्रदेश के हमीरपुर, शिमला, मंडी, सोलन, रामपुर, कुल्लू, चंबा के तकरीबन सभी छोटे बड़े सरकारी अस्पतालों में डाक्टर पेन डाउन हड़ताल पर रहे। ‘भगवान’ के न पसीजने के कारण गरीब लोगों को निजी अस्पतालों व क्लीनिकों का रुख करना पड़ा। वहीं, डाक्टरों की हड़ताल के बावजूद स्वास्थ्य विभाग डाक्टरों के खुद मानने की आस लगाए हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
विज्ञापन


प्रधान सचिव स्वास्थ्य प्रबोध सक्सेना ने मेडिपर्सन एक्ट लागू करने के लिए विधानसभा सत्र तक डाक्टरों को इंतजार करना जरूरी है। कहा कि बिना विधानसभा जाए कोई भी एक्ट लागू नहीं हो सकता। ऐसे में डाक्टरों को खुद विधानसभा सत्र तक हड़ताल को स्थगित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जीवानंद चौहान ने फिर दोहराया कि यह मांग पिछले एक साल से की जा रही है। कहा कि एक महीने पहले सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया था। फिर भी उनकी मांगों को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई गई। कहा कि सरकार चाहती तो बैठक पहले बुला लेती लेकिन वह खुद आम लोगों का हित नहीं चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed