फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Digital Ration Card Will be Distributed in Himachal From April.

नहीं बचेंगे फर्जी राशनकार्ड, पहली अप्रैल से मिलेंगे डिजिटल कार्ड

Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Digital Ration Card Will be Distributed in Himachal From April.

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि पहली अप्रैल से प्रदेश के सभी राशनकार्ड धारकों को डिजिटल राशन कार्ड दे दिए जाएंगे। इस कवायद से करीब एक लाख फर्जी राशन कार्ड निरस्त होंगे। इससे अनाज की बर्बादी और कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी। 

विज्ञापन


धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि इसके उपरांत राशन वितरण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेशभर में पीओएस मशीनें लगाने का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस हाईटेक सिस्टम से उपभोक्ता को पीओएस मशीन में अंगूठा लगाना होगा।
विज्ञापन


व्यक्ति की पहचान होने पर ही उसे राशन मिलेगा। उपभोक्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए डिपुओं में रिफाइंड तेल के स्थान पर अब सरसों का तेल उपलब्ध करवाया जाएगा। दालों में भी काले मसर की जगह अन्य दाल देने की योजना है।  बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 25 इलेक्ट्रिक बसों का आपूर्ति का आदेश संबंधित कंपनी दे दिया है। 50 और इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाएंगी 200 छोटी बसें 
परिवहन मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में 200 छोटी बसें चलाई जाएंगी। चार वर्षों की अवधि में लगभग 2 हजार नई बसें निगम के बेड़े में शामिल की गई हैं। 

मैकलोडगंज-ऋषिकेश के लिए चलेगी वोल्वो
बाली ने कहा कि शीघ्र ही मैकलोडगंज से ऋषिकेश के लिए एक नई वोल्वो बस सेवा शुरू की जाएगी जोे हिमाचल और उत्तराखंड के दो महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को आपस में जोड़गी। टेंपो ट्रेवलर सेवा को अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। इसका लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। 


इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगा आर्किटेक्ट का डिग्री कोर्स
बाली ने कहा कि राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में वास्तुकार स्नातक (B Architect)  में अगले सेशन से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। प्रदेश सरकार ने 40 सीटों के प्रथम बैच के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed