{"_id":"92d30d9aa73da7886018ee98f001e088","slug":"dhumal-will-raise-theog-hatkoti-road-issue-in-vidhan-sabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरागटा के इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरागटा के इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई (शिमला)
Updated Sat, 22 Nov 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग-हाटकोटी-रोहडू सड़क की खस्ता हालत का मुद्दा विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा की आवाज को विधानसभा में भी बुलंद किया जाएगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कोटखाई में कही।
विज्ञापन
कहा कि ठियोग-हाटकोटी-रोहडू सड़क की दुर्दशा से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियां हो रही हैं। पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने सड़क को लेकर सत्याग्रह आंदोलन चलाया। यह सराहनीय कदम है। सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा विधानसभा में भी की जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि वर्ष 1998 में भाजपा सरकार ने प्राइमरी स्कूलों का सर्वे करवाया था। प्रदेश में 1964 स्कूल किराए के कमरों में चल रहे थे। नाबार्ड से 26 करोड़ का फंड लेकर प्राइमरी स्कूलों के 13,677 कमरों का निर्माण करवाया।
विज्ञापन
शिक्षा का स्तर बढ़ाने को भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में हरसंभव कदम उठाए। पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र लावारिस हो गया है। भाजपा कार्यकाल में जो विकास कार्य शुरू हुए थे, वे अधर में लटके हैं।
जुब्बल-कोटखाई में बीते दो वर्षों में विकास के नाम पर कांग्रेस ने एक पत्थर नहीं हिलाया। इस दौरान पार्षद शालेंद्र चौहान, संघर्ष समिति प्रवक्ता रविंद्र चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।