फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women died in road accident himachal hamirpur

दुपट्टे से ऐसी खौफनाक मौत कि सहम जाएंगे आप

Tue, 07 Oct 2014 11:59 AM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
women died in road accident himachal hamirpur

पुलिस थाना नादौन के तहत रंगस के पास महिला की चुनी बाइक के पहिए में फंसने से महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी।

विज्ञापन


रविवार रात करीब 11 बजे हादसा पेश आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला सुजानपुर अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स कार्यरत थी।

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रियंका (26), उसका पति विकास तथा विकास के बहन बहनोई छुट्टियों के चलते घुमने गए थे। रविवार सायं प्रियंका और साथ गए अन्य लोग उसके मायके बड़ा में पहुंचे। वहां सभी ने साथ बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन


प्रियंका के मायके वालों ने सभी रात को बड़ा में ही रुकने के लिए कहा, लेकिन प्रियंका ने बताया कि उसके ससुराल में ससुर घर पर अकेले हैं। भोजन करने के बाद प्रियंका उसका पति व ननद ननदोई दो बाईकों पर सवार होकर अपने-अपने घर की ओर चल पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

दम घुटने से हुई मौत

women died in road accident himachal hamirpur

विकास के बहन, बहनोई रंगस की ओर चले गए और प्रियंका और उसका पति बल्डूहक की ओर चल पड़े। बल्डूहक से कुछ ही दूरी पर प्रियंका का दुपट्टा अचानक बाइक के पहिए में फंस गया। जिस कारण उसका गला घुट गया और उसकी मौत हो गई।

रात करीब 11 बजे जब लोगों ने महिला के पति की रोने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और महिला को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। उधर थाना प्रभारी जसवीर ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है ।

मई में हुई थी शादी

women died in road accident himachal hamirpur

प्रियंका की शादी मई 2014 को हुई थी। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। बीएमओ नादौन डा. अशोक कौशल, डा. बीएस राणा, डा. सविता राणा सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ ने प्रियंका की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed