फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman's body was found hanging with tree in mandi.

पेड़ से लटकी लाश किसकी थी वो...

Sun, 24 Aug 2014 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 24 Aug 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
woman's body was found hanging with tree in mandi.

घर से घास काटने निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव पेड़ से लटका मिला। मामला मंडी जिले के धर्मपुर की खनौड़ पंचायत का है। घरवासड़ा गांव में महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। बीते रोज महिला घास काटने गई थी लेकिन घर नहीं लौटी।

विज्ञापन


सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने आत्महत्या की है या हत्या हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने फोरेंसिक लैब मंडी से भी एक्सपर्ट बुलाए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घरवासड़ा की शर्मिला देवी (26) पत्नी राकेश कुमार शनिवार को घास काटने खेतों में गई थी। शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह घरवालों को शर्मिला का शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने सूचना पंचायत प्रधान तथा पुलिस चौकी धर्मपुर को दी। धर्मपुर से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया तथा एसएचओ सरकाघाट ने भी घटना स्थल पर स्थिति का जायजा लिया। महिला का शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर मिला है। शव दुपट्टे से लटका हुआ था। महिला की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।


सरकाघाट के डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। मंडी से फोरेंसिक लैब से भी एक्सपर्ट बुलाए हैं जो घटनास्थल का दौरा कर पूरी स्थिति का जायजा लेंगे। महिला के शव को पोस्टमाटम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed