{"_id":"593546334f1c1b901c9c7c75","slug":"woman-commit-suicide-at-sarkaghat-three-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जहर खाकर दी जान, पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने जहर खाकर दी जान, पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी)
Updated Mon, 05 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के फतेहपुर पंचायत के रेडू गांव में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय महिला के मामा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति, ससुर और सास उसके साथ मारपीट करते थे। मामा के अनुसार उसकी भांजी का विवाह वर्ष 2011 में हुआ था और उसका एक 5 वर्षीय बेटा है।
विज्ञापन
उसकी भांजी ने उसको फोन कर कहा कि वह अब बहुत तंगी से गुजर रही है और जीना नहीं चाहती। उसका फोन आते ही मामा अपने भाई के साथ अपनी भांजी के घर पंहुचे तो लोगों ने बताया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसको नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए हैं।
विज्ञापन
वे तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि महिला को हमीरपुर रेफर कर दिया गया है लेकिन तभी सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है। महिला के परिजनों ने आत्महत्या के लिए मृतका के पति, सास और ससुर को जिम्मेवार ठहराते थाना में थाना में शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।
डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि पुलिस महिला के मामा की शिकायत पर आरोपियों के ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।