फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vigilence Raid at HPSSSB ex Chairman SM Katwal House.

प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के घर विजिलेंस की रेड

Thu, 22 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 22 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Vigilence Raid at HPSSSB ex Chairman SM Katwal House.

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष एसएम कटवाल की तलाश में हमीरपुर विजिलेंस ने अदालत के आदेश पर ऊना में उनके निवास पर दबिश दी। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के आदेशों पर विजिलेंस की टीम ने कटवाल की गिरफ्तारी को लेकर बीती रात ऊना में रेड की।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान विजिलेंस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। अदालत के आदेशों पर एक टीम बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. विद्यानाथ की गिरफ्तारी के लिए भी चंबा रवाना हुई थी। गौर हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सजा के खिलाफ सुरेंद्र मोहन कटवाल की याचिका कुछ दिन पहले ही खारिज की थी।
विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत में याचिका खारिज होने के बाद हमीरपुर सत्र न्यायालय ने आरोपियों को 26 सितंबर तक गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश जारी किए हैं। सत्र न्यायालय ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी को आदेश जारी किए हैं, जिनमें दो आरोपियों चंबा से शारीरिक शिक्षक के लिए चयनित राकेश छाबड़ा व ऊना से टीजीटी के लिए चयनित मदन गोपाल को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब विजिलेंस को एमएस कटवाल व डॉ. विद्यानाथ की तलाश है। वर्ष 2001-02 में हमीरपुर सेवाएं चयन बोर्ड में सरकारी पदों पर नियुक्ति में धांधली के आरोप लगे थे। जिनके आधार पर यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed