फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three trees of sandalwood cut down at jawalamukhi kangra

ज्वालामुखी में चंदन तस्कर गिरोह सक्रिय, तीन और पेड़ काट डाले

Mon, 05 Feb 2018 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Mon, 05 Feb 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
three trees of sandalwood cut down at jawalamukhi kangra

नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड नंबर-तीन में एक सप्ताह में चंदन के पेड़ों को काटकर चोरी करने का दूसरा मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस चंदन तस्करों को पकड़ने में नाकाम है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को वार्ड के नीरज शर्मा के घर के पीछे लगे चंदन के तीन पेड़ों को तस्कर काटकर ले गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें रात को जैसे ही बाग से आवाजें आई तो वे तुरंत बाग की तरफ गए। तब तक तस्कर चंदन के पेड़ों को काटकर ले गए थे। पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पिछले हफ्ते तस्कर उनके चाचा प्रवीण शास्त्री के बाग में लगे चंदन के बेशकिमती पेड़ काट ले गए थे।
विज्ञापन


उनका घर थाना ज्वालामुखी से महज 500 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में चंदन तस्करों की हौसले बुलंद हैं। पुलिस में इस घटना की शिकायत कर दी है और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। उधर, एसएचओ ज्वालामुखी मनोहर चौधरी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जो भी दोषी संलिप्त होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed