फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three IPS officers under prosecuted

बूट खरीद मामले में 3 आईपीएस पर गिरेगी गाज!

Sun, 13 Apr 2014 10:41 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Apr 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
three IPS officers under prosecuted

पूर्व भाजपा सरकार के समय पुलिस महकमे में हुई एंकल बूट खरीद मामले में सरकार 3 आईपीएस अफसरों को लपेटने की तैयारी में है। विजिलेंस ने पिछले दिनों सरकार को इस मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी थी।

विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में विजिलेंस ने पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास, पूर्व आईजी एसपीएस वर्मा और प्रतिनियुक्त पर नियुक्त एडीजीपी सोमेश गोयल के खिलाफ विभागीय जांच करने को कहा गया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार तीनों आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की अनुमति दे चुकी है। अब केंद्र से मंजूरी का इंतजार है। इस केस में विजिलेंस ने 7 जून, 2013 को दो कंपनियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद प्रक्रिया में अनियमितताएं मिली

three IPS officers under prosecuted

हालांकि, एफआईआर में किसी का नाम दर्ज नहीं है। वर्ष 2010 पुलिस विभाग में जवानों के लिए एंकल बूट खरीदे गए थे। विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस खरीद के सप्लाई ऑर्डर से लेकर पूरी प्रक्रिया में कुछ अनियमितताएं मिली हैं।

केंद्रीय खरीद कमेटी की रिपोर्ट में साफ कहा गया था कि कंपनियों की ओर से भेजे गए सैंपल सीलबंद नहीं थे। ऐसे में कंपनी विशेष को सप्लाई ऑर्डर नहीं दिया जा सकता था, लेकिन बड़े अफसरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। विभाग की ओर से करीब 16 हजार जवानों के लिए 795 रुपये की हिसाब से बूट खरीदे गए थे।

कुल खरीद 1.27 करोड़ की थी। टेंडर प्रक्रिया में परवाणू, ऊना और कोलकाता की कंपनियों ने भाग लिया था। मजेदार यह भी है कि इससे पहले इसी केस में विजिलेंस के एक जांच अधिकारी ने इस केस को कमजोर बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed