फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three injured in clash between forest mafia and employees

वन काटुओं को पकड़ने गई टीम पर हमला, तीन घायल

Tue, 27 Feb 2018 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 27 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
three injured in clash between forest mafia and employees

रात के अंधेरे में लकड़ी तस्करों ने फिल्मी स्टाइल में वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें तीन कर्मचारी घायल हो गए। अवैध लकड़ी से भरी गाड़ी को भगाते हुए वन तस्करों ने कार से पीछा कर रही टीम पर एक-एक कर लकड़ी के मोछे (लकड़ी के कटे हिस्से) फेंकना शुरू किए। 

विज्ञापन


जैसे-तैसे टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दो वन काटुओं को 135 मोछों के साथ धर-दबोचा जबकि दो दर्जन से अधिक वन काटू भागने में कामयाब हो गए। जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर और वन परिक्षेत्र रे की स्थाना बीट के सांवलियां दा वन के जंगल से वन काटुओं ने खैर के करीब 30 दर्जन पेड़ काटे हैं।
विज्ञापन


वन काटु जब गाड़ी में खैर के मोछों को भरकर ले जा रहे थे, तो वन विभाग को इसकी भनक लगी। टीम ने स्थानीय लोगों को लेकर स्थाना-खटियाड़ रोड पर नाका लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में मिला लकड़ी का ढेर

three injured in clash between forest mafia and employees

वन काटुओं को इसकी भनक लग गई और वे मोछों की गाड़ी लेकर भागने लगे। गाड़ी का पीछा करते हुए टीम के रविंद्र, प्रीतम और रूमेल को चोटें आई हैं। आखिरकार दूसरी तरफ लगाए गए नाके पर मोछों से लदी गाड़ी और दो वन काटुओं को पकड़ लिया गया

जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी चालक सहित करीब दो दर्जन वन काटु भागने में कामयाब हो गए। वन विभाग की टीम जंगल गई तो वहां पर खैर के मोछों का ढेर मिला।

वन काटुओं से लकड़ी काटने वाले करीब आठ डमरे (आरा), औजार और एक तलवार मिली है। वन विभाग की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

साढ़े सात लाख की है लकड़ी

three injured in clash between forest mafia and employees

विभागीय टीम में रेंज अधिकारी कुलदीप कुमार के अलावा बीओ प्रीतम सिंह, वनरक्षक स्थाना बलदेव सिंह, वन कर्मी आत्मा राम, वनरक्षक खटियाड़ जगदीश चौधरी, रविंद्र कुमार, रूमेल सिंह, इंद्र जीत, वन रक्षक अनोह, सुरेंद्र वडियाल शामिल रहे।

वन विभाग परिक्षेत्र रे के रेंज अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि दो वन काटुओं व गाड़ी को खैर के मोछों सहित पकड़ लिया है बाकी वन काटुओं की तलाश जारी है।

उधर, वन मंडल अधिकारी नूरपुर संजय सेन ने कहा कि खैर के 135 मोछों सहित दो लोगों को बिना नंबर की टाटा-407 गाड़ी पकड़ी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पकड़ी गए खैर की कीमत लगभग साढे़ सात लाख रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed