फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three boys injured in blood clash between two groups

दो गुटों में खूनी झड़प, चली गोली, तीन युवक घायल

Sun, 04 Feb 2018 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन) Updated Sun, 04 Feb 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
three boys injured in blood clash between two groups

कुश्ती देखने के बाद बाइक पर लौट रहे पांच युवकों पर एक गुट ने जानलेवा हमला कर दिया। चार हमलावर दो बाइकों पर सवार थे। हमलावरों ने इस दौरान युवकों पर गोली भी चलाई और तेजधार हथियारों से हमला किया। 

विज्ञापन


हमलावरों की तरफ से चलाई यह गोली हालांकि किसी को नहीं लगी लेकिन इस घटना से क्षेत्र में दहशत का  माहौल है। हमलावरों ने इस दौरान दूसरी गोली दागने की भी कोशिश की लेकिन हमलावर को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


 इस हमलावर के पकड़ते ही तीन आरोपियों ने तेजधार हथियारों और दराट से हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों गुटों के तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में संदीप कुमार पुत्र हरमेश चंद निवासी गांव रामपुर डाकघर कालीबाड़ी तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह और देविंद्र, विक्रम, मनिंद्र उर्फ मिंदी, अमन कुश्ती देखने बघेरी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए कैसे हुई पूरी घटना

three boys injured in blood clash between two groups

शाम को जब यह सभी मनेंद्र उर्फ मिंदी को उसके गांव कुलाड़ी छोड़ने बाइकों पर सवार होकर जा रहे थे तो गुल्लरवाला के पास थोड़ा आगे निकलने पर दो बाइकों पर सवार कुलविंद्र निवासी देयोली, दीपू निवासी बासोवाल, अजू और विजू आए तथा इनकी बाइकों के आगे अपनी मोटरसाइकिलें लगा दीं। 

कुलविंद्र ने इसके बाद पिस्टल निकाला और देवेंद्र पर फायर कर दिया लेकिन देवेंद्र को गोली नहीं लगी। इसके गोली चलाते ही इसके अन्य साथी दीपू ने देवेंद्र और विक्रम पर दराट से और अजू तथा विजू ने तेजधार हथियार से प्रहार करने शुरू कर दिए।

कुलविंद्र ने दूसरी गोली चलाने की कोशिश की लेकिन अमन और मनेंद्र ने इसे पकड़ लिया। इस मारपीट में देवेंद्र और विक्रम को सिर, पीठ तथा बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। इस मारपीट के दौरान कुलविंद्र को भी चोटें आई हैं।

एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने जानलेवा हमला करने, रास्ता रोकने सहित आमर्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का मेडिकल करवाकर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed