पहले हाथों में मेहंदी रचाई फिर प्रेमी संग मौत गले लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी युवती के हाथों की मेहंदी का रंग सूखा भी नहीं था कि एक खौफनाक कदम उठाते हुए अपने प्रेमी के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली।
नवविवाहिता का शव होटल के कमरे से बरामद किया गया है जबकि प्रेमी मौके से लापता है। सुसाइड नोट से पुलिस को शक है कि युवक ने सतलुज नदी में कूदकर जान दे दी है। मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर का है।
यहां पर पुलिस ने एक होटल से नवविवाहिता का शव बरामद किया है। नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मौके पर पुलिस को तीन सुसाइड नोट मिले हैं। नवविवाहिता की पहचान नीतू और युवक की हेमंत कुमार निवासी सुन्नी के तौर पर हुई है।
जो बच जाएगा वह सतलुज में छलांग लगाकर आत्महत्या करेगा..
पुलिस के अनुसार मौके से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। इसमें दोनों ने कबूल किया है कि वह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और यही वजह है कि वह प्यार परवान चढ़ता न देख इस तरह का कदम उठा रहे हैं।
सुसाइड नोट में एक चौंकाने वाली बात लिखी है कि दोनों में से जो जहर खाकर नहीं मरेगा वह सतलुज में छलांग लगाकर जान दे देगा।
पुलिस के अनुसार होटल नदी के साथ सटा है और इसकी खिड़की से नदी में छलांग लगाई जा सकती है। पुलिस को शक है कि युवक ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। मगर शव की बरामदगी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।
परिजनों से कहा हमें माफ कर देना
तीन सुसाइड नोट्स को दोनों ने मिलकर लिखा है। इसमें दोनों ने अपने परिजनों से इस कृत्य के लिए माफी भी मांगी है। होटल प्रबंधन से जांच में पता चला है कि दोनों कई दिनों से यहां ठहरे हुए थे।
एक दिन पूर्व ही जब होटल मालिक ने दोनों से यह पूछा कि वह कब तक यहां ठहरेंगे तो उन्होंने कहा कि बस एक दिन और इसके बाद वह चले जाएंगे।
जांच पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। मगर लड़की के परिजनों ने उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से कर दी। इसी बात से दुखी होकर दोनों घर से भाग गए और यहां आकर इस तरह का खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस के अनुसार युवक के कपड़े पर्स सहित अन्य जरूरी सामान मौके पर ही है। इससे यही पुख्ता होता है कि युवक ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। युवक की तलाश के लिए पुलिस ने नदी में भी तलाश शुरू कर दी है।