हैवानियत! बेटे ने दराट से काटी पिता की गर्दन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच बचाव करने आए एक शख्स को उसी के बेटे ने दराट से काट दिया। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी फरार हो गया। मामला हिमाचल के जिला कुल्लू के भुंतर क्षेत्र का है।
यहां साथ लगते गडसा के चिरपना गांव में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। हादसा उस समय हुआ जब आरोपी अपनी भाभी से झगड़ा कर रहा था। जब पिता ने उसे रोकना चाह तो वह पिता से भी उलझ गया।
इसके बाद उसने दराट से पिता की गर्दन पर वार कर दिया। इससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया था।
गांववालों ने पकड़ा हत्यारा
हत्या के बाद फरार हुए आरोपी को कुछ गांव के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भादंसं की धार 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम को आरोपी सुरेंद्र उर्फ सिधु राम नशे की हालत में अपने घर चिरपना पहुंचा। यहां किसी बात को लेकर वह अपनी भाभी से उलझ गया और गालीगलौच करने लगा।
इसी दौरान पिता हीरा लाल पुत्र छपे राम 56 साल निवासी चिरपना गडसा दोनों में बचाव करने के लिए आए। लेकिन नशे में धुत्त सुरेंद्र उर्फ सिधु राम ने दराट से हमला कर दिया।
गर्दन पर किए कई वार
आरोपी ने अपने पिता के गले पर हमला कर दिया। इससे उनके गले में चार से पांच इंच का घाव हो गया। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी भागने की कोशिश करने लगा।
डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने देर रात को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हमले में प्रयोग किया गया दराट भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
तैश में आ कर दी पिता की हत्या
आरोपी ने पुलिस और ग्रामीणों के सामने कबूल किया कि उसने तैश में आकर पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने कहा कि वह नशे में था और गुस्से में उसे कुछ भी पता नहीं चला और उसने अपने पिता के गले पर हमला कर दिया।