फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla police Inquired conservator of forest and dfo for two hours

शिमला पेड़ कटान मामला, सहायक कंजरवेटर और डीएफओ से दो घंटे तक पूछताछ

Sat, 03 Feb 2018 12:45 PM IST
दीपक मेेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेेहता, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 03 Feb 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
shimla police Inquired conservator of forest and dfo for two hours

कोटी पेड़ कटान मामले में  पुलिस थाना ढली में वन महकमे के डीएफओ अमित शर्मा और सहायक कंजरवेटर अधिकारी ओमप्रकाश चंदेल से दो घंटे तक पूछताछ की गई। कंजरवेटर नागेश गुलेरिया थाना नहीं पहुंचे। वे शिमला शहर से बाहर थे। वीरवार को पुलिस जांच में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने दोनों अधिकारियों से करीब दो घंटे तक अलग-अलग कमरों में सरकारी भूमि से वन कटान मामले में तहकीकात की। वन खंड अधिकारी विक्की चौहान, रेंज अधिकारी अनु ठाकुर, तत्कालीन गार्ड पवन सहित कोटी बीट के पूर्व गार्ड हरि सिंह सहित आरोपी भूपराम से भी करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने वन कर्मियों को क्रॉस एग्जामिन किया। पुलिस जांच में शामिल होने के बाद डीएफओ अमित शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विभाग के निचले स्तर पर हो सकता है कि मामले में कोई लापरवाही हुई हो, लेकिन कोई अधिकारी मामले में संलिप्त नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वन विभाग ने अवैध कटान को लेकर दी ये जानकारी

shimla police Inquired conservator of forest and dfo for two hours

एएफओ ओमप्रकाश चंदेल ने बताया कि  पुलिस को वन विभाग की कटान मामले की प्रारंभिक जांच के बारे में बताया गया। लकड़ियों की गिनती, संख्या और कहां से बरामद हुई सहित विस्तृत जांच की जानकारी दी गई।

ढली पुलिस ने कोटी वन रेंज पेड़ मामले में मंगलवार को वन महकमे के एसीएफ, डीएफओ सहित पांच लोगों को हुक्मनामा जारी किया था। बुधवार को वन महकमे के एसीएफ और डीएफओ सुबह साढ़े दस बजे थाना ढली पहुंचे। इनके साथ बीओ, आरओ, तत्कालीन गार्ड सहित पूर्व गार्ड और आरोपी भी पहुंचे।

पुलिस ने सबसे पहले डीएफओ अमित कुमार और एसीएफ ओम प्रकाश चंदेल से पूछताछ की।करीब साढ़े बारह बजे दोनों अधिकारी पुलिस थाने से बाहर आए। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है। इन्हें फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।  

आरोपी बोला - विभाग को थी पूरी जानकारी

shimla police Inquired conservator of forest and dfo for two hours

वन कटान मामले के आरोपी भूपराम ने बताया कि उसे राजनीतिक षड्यंत्र में फंसाया गया है। इतनी संख्या मेें पेड़ काटते वक्त वन महकमा कहां था? भूपराम ने वन विभाग पर आरोप लगाया कि अधिकारियों को पेड़ कटान मामले की पहले से पूरी जानकारी थी। कई लोग मेरे क्रशर को वहां नहीं लगने देना चाहते थे। इसके चलते उन्होंने मामले में मुझे फंसाया है।

हफ्ते में एक बार करते थे मुआयना
पूर्व फॉरेस्ट गार्ड हरि सिंह ने बताया कि जून से दिसंबर तक हफ्ते में एक बार रात को गश्त करते थे। वन कटान मामले की जानकारी नहीं लगी। मार्च में आरओ ने भी उपरोक्त जगह का मुआयना किया, उस समय तक सब ठीक था। चार लोगों की टीम करीब छह महीने तक कोटी से जनेवघाट के जंगलों में गश्त लगाती थी, लेकिन वन कटान का कोई पता नहीं चला।

काटे गए पेड़ कहां से हुए बरामद

shimla police Inquired conservator of forest and dfo for two hours

बीओ विक्की चौहान ने बताया कि पेड़ों के काटने की जानकारी कब मिली, सूचना किसने दी, कितने पेड़ काटे गए, काटे गए पेड़ कहां से बरामद हुए, कितने लोगों के घरों में लकड़ी बरामद हुई, कितने स्लीपर बरामद किए इस बारे में पूछताछ हुई।

कब चला पेड़ कटान का पता
गार्ड पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने उनसे पूछा कि पेड़ कटान की सूचना कब मिली, मौके पर क्या देखा, पेड़ कटान की सूचना सबसे पहले किसको दी और कोटी रेंज कब ज्वाइन की के अलावा कुछ और सवाल भी किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed