{"_id":"6a8dd547426111283302a490","slug":"stole-for-the-thrill-of-it-caught-with-the-goods-etah-news-c-163-1-eta1014-155548-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शौक-मौज के लिए करता था चोरी, सामान सहित पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शौक-मौज के लिए करता था चोरी, सामान सहित पकड़ा
Tue, 25 Aug 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के असरौली गांव में जून माह में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक चेन, दो चूड़ी, दो जोड़ी पायल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है और अपने शौक-मौज पूरे करने के लिए चोरी की वारदात करता था।
सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि असरौली निवासी इंद्रजीत ने कोतवाली देहात में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप था कि 23 जून की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी राहुल निवासी अंबेडकर नगर थाना मिरहची को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बताया कि आरोपी ने नशा और शौक-मौज की जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली देहात प्रभारी कृष्णकांत लोधी, उपनिरीक्षक अभिषेक बत्सल, आरक्षी संदीप कुमार, बादल सिरोही और आशीष कुमार शामिल रहे।