फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Third accused arrested in plot-grabbing attempt case; remanded to three days of police custody.

Kaithal News: प्लाट कब्जाने की कोशिश के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in plot-grabbing attempt case; remanded to three days of police custody.
कैथल। कलायत क्षेत्र में प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से जानलेवा हमला करने के मामले में तीसरे आरोपी पिंजुपुरा निवासी सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड हालिस किया है। इससे पहले पुलिस मामले में सतबीर उर्फ सोनू और अनिल को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार सलीम खान के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और जबरन वसूली समेत छह से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी से गिरोह और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


डीएसपी कलायत रोहताश ने बताया कि वार्ड नंबर 12 कलायत निवासी शीशपाल की शिकायत पर थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायत के अनुसार रेलवे रोड कलायत स्थित एक प्लाट को लेकर आरोपियों के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और निर्माण कार्य में बाधा डाली गई। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 1 जुलाई की रात वह अपनी पत्नी माया देवी के साथ प्लाट पर मौजूद था। इस दौरान कुछ आरोपी दीवार फांदकर अंदर घुस आए और निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


रास्ता रोककर डंडों से किया हमला
आरोप है कि रात करीब दो बजे रेलवे रोड स्थित मोरवी नंदन अस्पताल के पास आरोपियों ने शीशपाल और उसकी पत्नी का रास्ता रोक लिया। इस दौरान सतबीर उर्फ सोनू रैबारी और उसके साथी ने शीशपाल पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को पहले सरकारी अस्पताल कलायत ले जाया गया, जहां से उसे सरकारी अस्पताल कैथल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed