{"_id":"6a8dd53f7df32e625002038b","slug":"third-accused-arrested-in-plot-grabbing-attempt-case-remanded-to-three-days-of-police-custody-kaithal-news-c-245-1-kht1012-154247-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्लाट कब्जाने की कोशिश के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्लाट कब्जाने की कोशिश के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कलायत क्षेत्र में प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से जानलेवा हमला करने के मामले में तीसरे आरोपी पिंजुपुरा निवासी सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड हालिस किया है। इससे पहले पुलिस मामले में सतबीर उर्फ सोनू और अनिल को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार सलीम खान के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और जबरन वसूली समेत छह से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी से गिरोह और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी कलायत रोहताश ने बताया कि वार्ड नंबर 12 कलायत निवासी शीशपाल की शिकायत पर थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायत के अनुसार रेलवे रोड कलायत स्थित एक प्लाट को लेकर आरोपियों के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और निर्माण कार्य में बाधा डाली गई। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 1 जुलाई की रात वह अपनी पत्नी माया देवी के साथ प्लाट पर मौजूद था। इस दौरान कुछ आरोपी दीवार फांदकर अंदर घुस आए और निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
रास्ता रोककर डंडों से किया हमला
आरोप है कि रात करीब दो बजे रेलवे रोड स्थित मोरवी नंदन अस्पताल के पास आरोपियों ने शीशपाल और उसकी पत्नी का रास्ता रोक लिया। इस दौरान सतबीर उर्फ सोनू रैबारी और उसके साथी ने शीशपाल पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को पहले सरकारी अस्पताल कलायत ले जाया गया, जहां से उसे सरकारी अस्पताल कैथल रेफर कर दिया गया था।