फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man who provided pistol for attack on hotel employee arrested

Faridabad News: होटल कर्मचारी पर हमले के लिए पिस्तौल मुहैया कराने वाला धरा

Tue, 25 Aug 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Man who provided pistol for attack on hotel employee arrested
फरीदाबाद। करीब तीन माह पहले सेक्टर-12 कोर्ट मोड़ स्थित चंदीला फूड होटल के कर्मचारी पर पिस्तौल तानने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपी देव फोगाट निवासी फतेहपुर बिल्लोच को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से लड़ाई-झगड़े सहित 12 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देव ने होटल कर्मचारी पर जानलेवा हमले के लिए पिस्तौल उपलब्ध कराई थी। अदालत ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार चंदावली निवासी अभिषेक होटल में कर्मचारी है। 20 मई को सुबह करीब 5:30 बजे वह अशोक और अन्य कर्मचारियों के साथ होटल पर मौजूद था। इसी दौरान कार में सवार 3 युवक वहां पहुंचे और ऑर्डर के बहाने अभिषेक को बुलाया। आरोप है कि कार के पास पहुंचते ही युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार कार की आगे वाली सीट पर बैठे युवक ने पिस्तौल निकालकर अभिषेक की सीने पर तान दी और गोली चलाने का प्रयास किया। जांच में सामने आया कि देव और रोहित दोस्त हैं। देव ने रोहित पिस्तौल उपलब्ध कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed