फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth murdered over a feud stemming from a Holi dispute; he had been threatened with killing before Diwali

Fatehabad News: होली विवाद की रंजिश में युवक की हत्या, दिवाली से पहले मारने की दी थी धमकी

Tue, 25 Aug 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered over a feud stemming from a Holi dispute; he had been threatened with killing before Diwali
मृतक युवक महेंद्र
फतेहाबाद। गांव झलनियां में होली के विवाद की रंजिश युवक महेंद्र की हत्या की वजह बनी। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने धमकी दी थी कि होली बीत गई है लेकिन दिवाली नहीं बीतने देंगे। सोमवार रात को महेंद्र की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

महेंद्र का शव घर से करीब 50 मीटर दूर मिला। आरोप है कि डंडों और तलवार से हमला कर महेंद्र की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक झलनियां में हुई हत्या की जिम्मेदारी लेते नजर आ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद यह वीडियो बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई बुधराम की शिकायत पर पुलिस ने देवेंद्र, दर्शन सिंह, अजय, रामू और सतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार देवेंद्र, दर्शन सिंह व अजय और रामू आपस में भाई हैं।
मंगलवार दोपहर तक परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस हत्या मामले और वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।
-
बाबा साहेब पर टिप्पणी से हुआ था विवाद
मृतक के भाई बुधराम ने बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 9 बजे के बाद महेंद्र बाइक से काम निपटाकर घर लौट रहा था। गांव में पहुंचने पर वाटर वर्क्स के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। उसने देखा कि आरोपी उसके भाई महेंद्र को घेरकर डंडों और तलवार से हमला कर रहे हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए और महेंद्र गली में ही पड़ा रहा और बाद में उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने प्लानिंग के मुताबिक वारदात को अंजाम दिया है। बुधराम ने बताया कि होली पर इनका झगड़ा हुआ था। आरोपी देवेंद्र ने बाबा साहेब आंबेडकर पर टिप्पणी की थी। इसके बाद उसने महेंद्र को थप्पड़ मार दिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था। आरोप है कि देवेंद्र और उसके भाई दर्शन सिंह ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश के तहत महेंद्र की हत्या करवाई है। आरोप है कि जो वीडियो सामने आया है उसमें आरोपी रामू हत्या करने की जिम्मेदारी ले रहा है।
-
वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा
घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें तीन युवक झलनियां में हुई हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक कह रहा है, झलनियां में जो मर्डर हुआ है वो हमने किया है। जो गवाही देगा उसका भी यही हाल करेंगे और मारेंगे जो बच गया। जो बीच में आएगा उसे भी मारेंगे। युवक आगे धमकी देते हुए कहता है कि अभी तुम हमें जानते नहीं हो। ये वीडियो 22 सेकंड का है।
-
शादीशुदा था मृतक युवक
गांव झलनियां निवासी महेंद्र मकानों में टाइल लगाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक पांच बहनों का भाई था। मृतक शादीशुदा था लेकिन उसके कोई संतान नहीं है।

-----
हत्या मामले में शाम को पांच आरोपी गिरफ्तार
गांव झलनियां में युवक की हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने दो भाइयों समेत मंगलवार शाम को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उप पुलिस अधीक्षक जयसिंह ने बताया कि मामले में आरोपी रामू उर्फ सीताराम, अजय निवासी झलनियां, रोहन निवासी भिरडाना, गौरव उर्फ गुरप्रीत निवासी माजरा, तथा शंकर को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी प्राथमिकी दर्ज है। इंस्टाग्राम पर जो वीडियो जारी की गई है पुलिस उसे अब साक्ष्य के रूप में भी इस्तेमाल करेगी।

मृतक युवक महेंद्र

मृतक युवक महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed