फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mourning grips Baluha; Maulana Sharif's family devastated in accident

Balrampur News: बलुहा में पसरा मातम, हादसे में उजड़ गया मौलाना शरीफ का परिवार

Tue, 25 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mourning grips Baluha; Maulana Sharif's family devastated in accident
फोटो-19-बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।-स्रोत : परिजन
बलरामपुर। बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर बलरामपुर पहुंचते ही नगर के मोहल्ला बलुहा में मातम पसर गया। हादसे में मूलरूप से बलुहा निवासी मौलाना मोहम्मद शरीफ, उनकी पत्नी तबस्सुम, बेटे मोहम्मद उजेम और बेटी रुशदा की मौत हो गई। छह वर्षीय बेटी हुदा घायल है और उसका उपचार चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही भाई व रिश्तेदार बाराबंकी के लिए रवाना हो गए। परिवार के लोगों के अनुसार शवों को बलरामपुर लाने के बाद बलुहा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे रफी राईनी ने बताया कि उनके चचा मोहम्मद शरीफ करीब 20 वर्षों से श्रावस्ती के भिनगा स्थित नई बाजार में रह रहे थे। वह मदरसा नुरूल उलूम में सरकारी शिक्षक थे। मूलरूप से बलरामपुर के बलुहा के रहने वाले शरीफ ने नौकरी के कारण भिनगा में मकान बनवा लिया था, लेकिन बलुहा स्थित अपने पैतृक मकान पर अक्सर आते-जाते रहते थे। रफी राईनी के अनुसार मंगलवार को मौलाना शरीफ अपनी पत्नी तबस्सुम, बेटे उजेम, बेटियों रुशदा और हुदा के साथ लखनऊ जा रहे थे। मंगलवार को बलुहा स्थित घर पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शोक जताया।
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे छोटे थे शरीफ

मौलाना शरीफ तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई हाफिज मोहम्मद समी और दूसरे नंबर पर मोहम्मद शमी हैं। परिवार में हादसे की खबर पहुंचने के बाद से कोहराम मचा हुआ है। रिश्तेदार बाराबंकी पहुंचकर शवों की प्रक्रिया में जुटे हैं। रफी राईनी ने बताया कि चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव बलरामपुर लाए जाएंगे। परिवार की ओर से बुधवार सुबह करीब 10 बजे बलुहा कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किए जाने पर विचार किया जा रहा है। अभी परिवार के अन्य लोग बाराबंकी में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस घर में आते थे, वहीं पहुंचेगा जनाजा
बलुहा में शरीफ का मकान आज भी परिवार की यादों से जुड़ा है। नौकरी के कारण भिनगा में रहने के बावजूद वह अक्सर बलरामपुर आते थे। मंगलवार को हादसे की खबर के बाद उनके परिचित और रिश्तेदार घर पहुंचने लगे। जिस परिवार से बच्चों को लखनऊ छोड़ने की तैयारी की खबर आनी थी, वहां अब चार जनाजों के पहुंचने का इंतजार है। परिजनों की सबसे बड़ी चिंता घायल छह वर्षीय हुदा को लेकर है। हादसे में मां, पिता, भाई और बहन को खो चुकी हुदा के स्वस्थ होने के लिए रिश्तेदार और परिचित दुआ कर रहे हैं।

फोटो-19-बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।-स्रोत : परिजन

फोटो-19-बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।-स्रोत : परिजन

फोटो-19-बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।-स्रोत : परिजन

फोटो-19-बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।-स्रोत : परिजन

फोटो-19-बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।-स्रोत : परिजन

फोटो-19-बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।-स्रोत : परिजन

फोटो-19-बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।-स्रोत : परिजन

फोटो-19-बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।-स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed