फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Accused of raping a minor arrested from Himachal Pradesh

Pithoragarh News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested from Himachal Pradesh
पिथौरागढ़। धारचूला क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी रमेश सिंह राणा हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी सोलन जिले के नालागढ़ थाना क्षेत्र से हुई। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद यह मामला सामने आया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, करीब एक माह पहले धारचूला की नाबालिग का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे महिला अस्पताल लाया गया था। जांच में पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है। अगले दिन ही उसका गर्भपात भी हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पूछताछ में नाचनी के क्वीटी निवासी रमेश सिंह राणा का नाम बताया और तहरीर दी। मामला सामने आते ही आरोपी भाग गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

बीते दिनों पुलिस को आरोपी के हिमाचल प्रदेश में होने की जानकारी मिली। कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक टीम हिमाचल प्रदेश भेजी गई। टीम ने आरोपी को थियून गांव, नालागढ़ थाना, सोलन से गिरफ्तार किया। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
गर्भवती कर शादी से मुकर गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता गर्भवती हुई वह नाबालिग थी और उसके बालिग होने में कुछ महीने ही शेष थे। गर्भवती होने के बाद वह आरोपी से लगातार विवाह करने की बात कर रही थी। आरोपी इससे मुकर गया। महिला अस्पताल पहुंचने के कुछ दिन बाद ही वह बालिग हो गई। इसके बाद भी आरोपी ने उसके साथ विवाह करने से साफ मना कर दिया हालांकि गर्भवती होने के समय वह नाबालिग थी तो आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed