{"_id":"56dc41fc4f1c1bd0438b4569","slug":"public-works-department-junior-engineer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सीमेंट के 66 बैग बरामद, लोनिवि का जेई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी सीमेंट के 66 बैग बरामद, लोनिवि का जेई गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Updated Sun, 06 Mar 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
करीब पांच दिन पहले बरवाड़ा में निर्माणाधीन मकान में सरकारी सीमेंट लगाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब पांच दिन पहले बरवाड़ा में निर्माणाधीन मकान में सरकारी सीमेंट लगाने के मामले में पुलिस तफ्तीश के बाद लोनिवि के जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब पांच दिन पहले बरवाड़ा में निर्माणाधीन मकान में सरकारी सीमेंट लगाने के मामले में पुलिस तफ्तीश के बाद लोनिवि के जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जेई को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। दो फरवरी को पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद बरवाड़ा में एक निर्माणाधीन घर पर छापा मारकर वहां से सरकारी सीमेंट के 66 बोरियां बरामद कीं। बताया जा रहा है कि इस सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल निर्माणाधीन घर के लेंटर के लिए हो रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके से सरकारी सीमेंट की बोरियां बरामद कर लीं।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने घर के मालिक प्रकाश चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने जेई की कथित तौर पर संलिप्तता पाई गई।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि मामले में कुछ और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि पुलिस जांच के दौरान सारी कड़ियों को जोड़कर इस मामले में सभी आरोपियों तक पहुंचना चाहती है। उधर, कार्यकारी डीएसपी कुलदीप चंद और थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोनिवि के जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।