फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder for dowry at kangra.

दहेज के लिए पत्नी को मौत के घाट उतारा

Wed, 08 Oct 2014 09:17 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
murder for dowry at kangra.

दहेज की खातिर एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के गंगथ कस्बे का है। यहां की अटाहड़ा पंचायत के सरडियाल गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन


महिला का शव घर के बाथरूम में खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अटाहड़ा पंचायत के उपप्रधान ने बुधवार को गंगथ पुलिस चौकी में इस वारदात की सूचना दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद डीएसपी नूरपुर मनोज जोशी सहित गंगथ पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति सुरजीत सिंह को भादंसं की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े के बाद कर दी हत्या

murder for dowry at kangra.

पुलिस के मुताबिक बुधवार को आरोपी सुरजीत सिंह की अपनी पत्नी संतोष कुमारी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर सुरजीत आपा खो बैठा और पत्नी के सिर पर किसी ठोस चीज से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

उधर, महिला के पिता चैन सिंह, भाई राजकुमार और राजेश कुमार ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। संतोष कुमारी की करीब 8 साल पहले सरडियाल निवासी सुरजीत सिंह के साथ शादी हुई थी।

दोनों का एक पांच साल का बेटा भी है। मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी के समय अपने दामाद सुरजीत सिंह को दो लाख रुपये तथा एक ट्रैक्टर दिया था। बावजूद इसके उनका दामाद दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को तंग करता था।

कुछ दिन पहले ही मांगें थे चार लाख

murder for dowry at kangra.

इतना ही नहीं कुछ दिन पहले उसने 4 लाख रुपये की मांग की थी। महिला के भाई राजकुमार की मानें तो उसका जीजा सुरजीत सिंह पहले भी दहेज की मांग करता था और एक बार तो उसका अपने जीजा के साथ झगड़ा भी हुआ था।

इस दौरान आरोपी ने उसे चाकू घोंप दिया था। लेकिन, पंचायत में राजीनामा होने के चलते मामला रफा-दफा हो गया। उधर, बुधवार को पुलिस ने महिला के कमरे से एक कपड़ों का बैग बरामद किया। इसे देखकर लगता है कि महिला ने कहीं बाहर जाने के लिए बैग तैयार किया था।

मायके वालों ने संतोष कुमारी की हत्या में आरोपी की बहन और जीजा का हाथ होने का भी आरोप लगाया है। डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed