हथौड़े से वार कर आढ़ती को मौत के घाट उतारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहासुनी के बाद युवकों ने हथौड़े से वार कर आढ़ती को मौत के घाट उतार दिया। युवकों ने इतनी बेरहमी दिखाई कि आढ़ती की मौके पर ही मौत हो गई। मामला हिमाचल के कुल्लू का है। यहां की बंदरोल सब्जी मंडी के पास युवक की हत्या कर दी गई। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
मारा गया युवक सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता था। वहीं पुलिस ने मौके पर पहंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक शहर के करीब सात किमी दूर बंदरोल सब्जी मंडी के पास किसी बात को लेकर कुछ युवकों में झड़प हो गई। मामला इतना गंभीर हो गया कि कुछ युवकों ने हथौड़े से एक युवक पर हमला कर दिया। इससे युवक के सिर और पीठ पर चोटें आई। इसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हमलावर फरार, तलाश कर रही पुलिस
वहीं, हमला करने वाले युवक घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर से फरार हो गए। मृतक की पहचान मधुकर निवासी बैंची रायसन के रूप में हुई है। डीएसपी शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में हो सकती है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां एसएचओ कुल्लू अनिल अपनी टीम के साथ मौके पर छानबीन के लिए पहुंचे हैं। वहीं, सूचना मिलते ही उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के पुलिस को निर्देश जारी किए हैं।